फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   drunkards killed teenager by attacked with rod In Gonda he was returning home from invitation with his cousin

UP: नशेड़ियों ने रॉड से हमला कर किशोर को मार डाला, चचेरे भाई संग निमंत्रण से लौट रहा था घर; पुलिस कर रही जांच

Thu, 06 Mar 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

नशेड़ियों ने किशोर पर लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी। मृतक के पिता रामधनी ने बताया कि बेटा सत्यम थाना मोड़ के पास टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह पांच दिन से काम पर नहीं गया था। इससे नाराज टेंट हाउस संचालक ने मंगलवार को उसे मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि देर रात टेंट हाउस संचालक ने सोची समझी साजिश के तहत सत्यम की हत्या की है। 

विज्ञापन
drunkards killed teenager by attacked with rod In Gonda he was returning home from invitation with his cousin
सत्यम की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में बुधवार रात नशेड़ियों ने किशोर पर लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मृतक के पिता ने टेंट हाउस संचालक समेत दो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के रेतादल सिंह टेपरा गांव का है। गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सत्यम (14) के साथ बुधवार रात रघुनाथपुर कुर्मीपुरवा में दीनानाथ के यहां निमंत्रण में गए थे। रात 10.30 बजे दोनों लोग वहां से पैदल लौट रहे थे। सीबीएन (करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज) मार्ग पर थाने से 200 मीटर दूर स्थित शराब ठेके के पास टेंट हाउस संचालक समेत दो युवक शराब के नशे में लड़खड़ा रहे थे। 

विज्ञापन

सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया

उन्हें देख सत्यम को हंसी आ गई। गुस्साए टेंट हाउस संचालक समेत दोनों नशेड़ियों ने बाइक से पीछा किया। सत्यम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। सत्यम को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि प्रकरण जानकारी में है। पहले सड़क हादसे की सूचना मिली थी, बाद में परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मजदूरी कर बना था परिवार का सहारा

सत्यम के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पिता रामधनी काफी दिनों से बीमार हैं। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह टेंट हाउस में काम करके परिवार का खर्च चलाता था। बड़ा भाई शिवम (17) भी मजदूरी करता है। छोटा भाई आर्यन पांच साल का है। सत्यम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed