फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   drunk younger brother killed his elder brother by beating him with stick In Gonda

Gonda News: बड़े भाई ने मां पर उठाया हाथ... तो छोटे ने डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 19 Oct 2025 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 01:47 PM IST
सार

बड़े भाई ने मां पर हाथ उठाया तो छोटे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
drunk younger brother killed his elder brother by beating him with stick In Gonda
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में शनिवार को नशे में धुत छोटे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी भाई की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव की है। गांव निवासी अलगू चौहान (30) हत्या हुई है। आरोप छोटे भाई जगन चौहान पर है। बताया गया कि जगन ने शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मां ने आरोपी जगन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन

मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

मां अंदेशा देवी ने बताया कि बड़ा बेटा अलगू चौहान (30) और छोटा बेटा जगन चौहान मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। शनिवार की देर शाम मजदूरी करने के बाद दोनों शराब के नशे में घर पहुंचे। कुछ देर बाद जगन कहीं चला गया। इसी बीच अलगू शराब के नशे में मां से झगड़ा करने लगा। उसने डंडे से वार भी कर दिया। इससे वह चोटिल हो गईं और पास के कटरा कुटीधाम मंदिर चली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई पर बरसाने लगा डंडा

कुछ देर बाद खाना खाने के बाद अलगू तख्त पर लेट गया। इसके बाद जगन घर पहुंचा तो उसे मां से मारपीट की जानकारी हुई। इससे गुस्साए जगन ने अलगू पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जगन मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अंदेशा देवी ने आरोपी जगन के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने तख्त, कंबल और हत्या में प्रयुक्त डंडे से खून के नमूने लिए हैं। मौके पर फोटोग्राफी भी की गई है। ताकि, तफ्तीश में मदद मिल सके। हत्या में प्रयुक्त डंडा वहीं पास में पड़ा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed