फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   drunk man beat his daughter-in-law and grandson So his son beat his father to death In Gonda

Gonda News: शराब के नशे में बहू और पोते को पीटा...तो बेटे ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला, मां ने दर्ज कराया केस

Sat, 13 Dec 2025 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 07:59 PM IST
सार

गोंडा में शराब के नशे में बहू और पोते को पीटा तो बेटे ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला। मां ने केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
drunk man beat his daughter-in-law and grandson So his son beat his father to death In Gonda
रामशंकर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में शराब के नशे में पत्नी और बेटे की पिटाई करने से नाराज बेटे ने शुक्रवार की देर शाम पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घटना खरगूपुर के पिपरा चौबे गांव की है। मूल रूप से देहात कोतवाली क्षेत्र के केवलपुर विरतिया गांव निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि उनका बेटा सुनील कश्यप अपने ननिहाल पिपरा चौबे गांव में रहता है। उसकी नानी मानसरोज अपनी बेटी के घर केवलपुर विरतिया आई थीं। शुक्रवार को सुनील के पिता रामशंकर (45) उन्हें छोड़ने पिपरा चौबे पहुंचे थे। कुछ देर बाद वह कहीं चले गए और शराब के नशे में वापस लौटे। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

इसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इससे गुस्साए बेटे सुनील ने बांस के डंडे से उन्हें पीटकर मरणासन्न कर दिया। जब वह बेहोश होकर गिर गए तो उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कमलेश कुमारी की तहरीर पर सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं वरीक्षा की खुशियां

रामशंकर के पांच बेटों में बड़ा सुनील, अनिल, शिवपूजन, पद्दन नन्हें और तीन बेटियां हैं। शनिवार को अनिल का वरीक्षा कार्यक्रम था। इसकी तैयारी चल रही थी। पिता की मौत से वरीक्षा की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी कमलेश कुमारी के साथ बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed