फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drunk driver drives SUV, injures e-rickshaw driver in collision

Gonda News: नशे में दौड़ाई एसयूवी, टक्कर से ई रिक्शा चालक घायल

Sun, 28 Sep 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drunk driver drives SUV, injures e-rickshaw driver in collision
मंडलायुक्त आवास के पास हादसे के बाद पड़ा ई रिक्शा। - संवाद
गोंडा। लखनऊ मार्ग पर मंडलायुक्त आवास के पास शनिवार देर रात बेकाबू एसयूवी साइन बोर्ड को तोड़ते हुए ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे केशवपुर पहड़वा के अहिरनपुरवा निवासी ई रिक्शा चालक शिवकुमार यादव (42) घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मेवातियान के पास से नशे में धुत चालक को एसयूवी के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

पोर्टरगंज निवासी मोनू यादव ने बताया कि उनके बहनोई शिवकुमार यादव ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। शनिवार रात 11:00 बजे वह ई रिक्शा लेकर अंबेडकर चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने साइन बोर्ड तोड़ते हुए ई रिक्शे में टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में एसयूवी चालक 50 मीटर तक ई रिक्शा सहित शिवकुमार यादव को घसीटता चला गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एसयूवी चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह लोगों को कुचलने का प्रयास करते हुए भाग गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए वायरलेस सेट पर सूचनाएं प्रसारित की। जिसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर मेवातियान के पास पुलिस ने बैरियर लगवाकर एसयूवी रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान शहर के ही कैफ खान के रूप में हुई है। वह एक स्कूल प्रबंधक का बेटा है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मोनू यादव की तहरीर पर केस दर्ज करके एसयूवी सीज कर दी गई है। आरोपी कैफ से पूछताछ की जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर फटने से हादसा बता रही पुलिस
सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया टायर फटने से एसयूवी बेकाबू होकर साइन बोर्ड के बाद ई रिक्शे से टकराई थी। मगर लोगों के डर की वजह से आरोपी रुकने के बजाय भागने की कोशिश करता रहा। एसयूवी चालक नशे में पूरी तरह से धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed