फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Driver of BJP MLA's SUV arrested

Gonda News: भाजपा विधायक की एसयूवी का चालक गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Driver of BJP MLA's SUV arrested
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार विधायक बावन सिंह की एसयूवी से कुचलकर बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक नितिन सिंह निवासी करनैलगंज कस्बा को गिरफ्तार किया है। विधायक ने हादसे को लेकर संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक बावन सिंह का भतीजा गोलू रविवार को दो एसयूवी का काफिला लेकर कटरा बाजार के दयाराम पुरवा में शादी समारोह में गया था। गांव में एसयूवी पीछे करते समय इसकी चपेट में आकर चार वर्षीय करिश्मा की मौत हो गई थी। करिश्मा के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक नितिन सिंह की पहचान की गई। हादसे के समय नितिन ही एसयूवी चला रहा था। नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि एसयूवी पीछे करते समय बच्ची चपेट में आ गई। आक्रोशित लोगों के डर से वह एसयूवी मौके पर छोड़कर भाग गया था। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, विधायक बावन सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्य एसयूवी से दयाराम पुरवा गए थे। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना है। हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed