फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Driver and conductor beaten up in fare dispute, bus vandalized

Gonda News: किराये के विवाद में चालक व परिचालक को पीटा, बस में तोड़फोड

Fri, 30 May 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Driver and conductor beaten up in fare dispute, bus vandalized
जैदवा गांव के पास बस में की गई तोड़फोड़। स्रोत: सोशल मीडिया 
मनकापुर (गोंडा)।
विज्ञापन

मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर जैदवा गांव के पास बुधवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। किराये के विवाद में एक युवक ने साथियों को बुलाकर बस चालक व परिचालक की पिटाई कर नकदी व मोबाइल छीन लिया। बस से सफर कर रहे अधिवक्ता व पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


छपिया के हड़िया बैल्डीहा निवासी परिचालक गोपी भट्ट ने बताया कि बुधवार शाम यात्रियों को लेकर वह बस से बभनान जा रहे थे। रास्ते में किराये को लेकर मनकापुर के बोहिया जैदवा निवासी उमाशंकर दूबे से विवाद हो गया। इसके बाद उमाशंकर ने अपने भाई नंदू, अंकित समेत दर्जनभर लोगों को बुला लिया। जैदवा गांव के पास उन लोगों ने बस को रोककर पथराव के साथ तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। विरोध जताने पर यात्रियों को भी पीटा। इसमें यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक उमेश सोनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। सात हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप है। यात्रियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामला रास्ते में जबरन उतारे जाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग



मनकापुर (गोंडा)। बस में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र व मंत्री लालचंद शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पचपुती जगतापुर में आम के बाग के पास अस्थायी दुकानों के पास एकत्र होने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, शिवकुमार कौशल, अनिल द्विवेदी, योगेंद्र वर्मा, श्यामलाल शुक्ल, रविशंकर मिश्र, विनोद यादव, नित्यानंद पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed