{"_id":"a7496ce4-9c1f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"drink-wine-to-do-thousand-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: शराब पी तो एक हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: शराब पी तो एक हजार जुर्माना
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतें यूं तो अपने कड़े फरमान के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन यहां की एक पंचायत ने एक नई पहल कर युवाओं को दुर्व्यसन से बचाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
शराब के कारण परिवारों को उजड़ने से बचाने के लिए यहां की पंचायत ने फरमान सुनाया है कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसको बतौर अर्थदंड के रूप में एक हजार रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पाइंदापुर के पूर्व प्रधान धूरी सिंह ने बताया कि युवाओं में शराब की लत बढ़ती ही जा रही है। ये लोग शराब पीकर अपने घरों में क्लेश तो करते ही हैं, साथ ही बाहरी लोगों से भी झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पूरे दिन की कमाई भी शराब पीकर लोग एक पल में उड़ा देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गांव वालों ने पंचायत की, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो लोग शराब पीएंगे उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। गांव के ही राजवीर सिंह सतीश सिंह, सूबेदार, वीरवल ने भी इस निर्णय की पुष्टि की है।
गमी में महिलाएं नहीं जाती
तीन साल पहले भी गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि सी रिश्तेदार के यहां गमी होने पर महिलाएं वहां नहीं जाएंगी। वहीं पुरुष भी कम संख्या में ही गमी में शामिल होंगे। तब से इस निर्णय पर गांव वाले अमल कर रहे हैं।
- गांव वालों का यह सामूहिक रूप से लिया गया निर्णय सराहनीय है। हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन शिकायत की स्थिति में कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
- डॉ. बसंत अग्रवाल, एसडीएम