{"_id":"572b8a1d4f1c1bfa705ccfc7","slug":"drda-workers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 05 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च व अप्रैलका वेतन दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को डीआरडीए कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए डीआरडीए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद शुक्ल ने कहा कि डीआरडीए कर्मचारियों को मार्च व अप्रैल माह का वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारीजनों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यदि उन्हें जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन बढ़ता जाएगा।
विकास भवन उप-शाखा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मं 37.65 लाख रुपये आवंटित किया गया, लेकिन परियोजना निदेशक से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त राशि को इंदिरा आवास के खाते में वापस कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों को समय से मानदेय व सम्मान नहीं मिलेगा तो इसके सभी कर्मचारी लामबंद होकर जन आंदोलन करके अपना हक लेंगे।
धरने के समापन पर डीआरडीए लखनऊ में लिपिक पद पर तैनात कर्मचारी के छत से कूद आत्महत्या करने वाले कर्मचारी हरिशचंद्र यादव यादव के लिए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा के शांति की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सत्यदेव त्रिपाठी, राजकुमार मिश्र, विन्देश्वरी प्रसाद, गीता सिन्हा, सरोज, लक्ष्मी, रामकैलाश शुक्ल, अजय यादव आदि शामिल रहे।