फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr. Shriram's family asked the government for America's visa

Gonda News: डॉ. श्रीराम के परिजनों ने सरकार से मांगा अमेरिका का वीजा

Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shriram's family asked the government for America's visa
डॉ. श्रीराम सिंह की फाइल फोटो
गोंडा। अमेरिका में गोंडा मूल के कारोबारी डॉ. श्रीराम सिंह की हत्या से शुक्रवार को भी तुलसीपुर माझा गांव में मातम पसरा रहा। बृहस्पतिवार को अमेरिका में ही डॉ. श्रीराम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन गांव से कोई परिजन नहीं जा सका। बेटे का अंतिम दर्शन नहीं कर पाने से पिता जमुना सिंह समेत अन्य परिजन दुखी हैं। परिजनों का कहना है कि यदि सरकार चाहती तो आकस्मिक स्थिति को देखते हुए वीजा का प्रबंध कर सकती थी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल पाई है। परिजनों ने सरकार से वीजा की मांग की है, ताकि वे लोग अमेरिका जा सकें।
विज्ञापन

अमेरिका में डॉ. श्रीराम सिंह की हत्या की सूचना से शुक्रवार को भी तुलसीपुर माझा गांव स्थित घर पर क्षेत्रीय लोगों व रिश्तेदारों का आना-जाना जारी रहा। दोपहर में डॉ. श्रीराम सिंह के मंझले भाई शिवाजी सिंह ने पिता को अयोध्या स्थित छोटे भाई जयप्रकाश सिंह के घर भेज दिया। उनका कहना है कि लोगों को देखकर पिताजी फफक पड़ते हैं। लोगों के सवालों से वे और भी वेदना में चले जा रहे हैं। शिवाजी ने बताया कि अमेरिका में मृतक बड़े भाई श्रीराम के बेटे अमित सिंह व अंकुर सिंह और पत्नी शांति सिंह को अब तक कोई सुरक्षा नहीं प्रदान की गई है।
विज्ञापन

शिवाजी सिंह ने कहा कि यदि सरकार चाहती तो परिवार से किसी सदस्य के लिए आकस्मिक स्थिति को देखते हुए वीजा का प्रबंध कर सकती थी। लेकिन, किसी भी प्रकार से कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि गोंडा सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जब उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे तो वहां भैया डॉ. श्रीराम से उनके मधुर संबंध हो गए थे। आज बड़े भाई की हत्या होने के बावजूद विदेश राज्यमंत्री ने परिवार का हालचाल तक नहीं लिया। अब तक कोई सहायता का आश्वासन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह ने मनकापुर से फोन कर हालचाल पूछा और मामले की जानकारी ली। दुख प्रकट करते हुए सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया है। वहीं, जमुना सिंह ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि परिवार के किसी सदस्य को अमेरिका जाने के लिए सीमित अवधि का वीजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed