{"_id":"601ad87f8ebc3e4b34147045","slug":"dr-satish-will-be-the-chairman-of-saraswat-ceremony-gonda-news-lko563032264","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में सारस्वत समारोह के सभापति होंगे डॉ. सतीश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में सारस्वत समारोह के सभापति होंगे डॉ. सतीश आर्य
विज्ञापन
गोंडा। सुप्रसिद्ध साहित्यकार जमादार धीरज पर आधारित गुफ्तगू पत्रिका का विशेषांक समारोह प्रयागराज में सात फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के सभापति गोंडा के अवधी कवि डॉ. सतीश आर्य को बनाया गया है। डॉ. सतीश आर्य ने बताया कि जमादार धीरज वायुसेना के एक प्रतिष्ठित अधिकारी थे और जिन्होंने हिंदी साहित्य की कई पुस्तकें लिखी हैं।
प्रतिवर्ष राजरूप प्रयागराज भव्य सारस्वत समारोह करते थे और उनके समारोहों के सभापति राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी तथा माताप्रसाद जी हुआ करते थे। अचानक धीरज जी पिछले दिनों इस संसार को छोड़ कर चले गये।
उनकी स्मृति में हिंदुस्तानी साहित्य अकादमी की ओर से निकलने वाली पत्रिका गुफ्तगू ने उन पर एक विशेषांक निकाला है, जिसका विमोचन सात फरवरी को होना है। इस समारोह के सभापति गोंडा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सतीश आर्य होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए गोंडा जनपद गौरवान्वित है। इस समारोह के मुख्य अतिथि सुमैया राना, विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश मिश्र तूफान डीएसपी वाराणसी, मासूम रजू राशदी वाराणसी होंगे। इस समारोह का आयोजन सुप्रसिद्ध कवयित्री मधुबाला उनके सहयोगियों एवं चर्चित पत्रिका गुफ्तगू परिवार की ओर से किया गया है।