फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr. Akhilesh and Poonam unopposed, candidature of 18 teachers decided

Gonda News: डॉ. अखिलेश व पूनम निर्विरोध, 18 शिक्षकों की उम्मीदवारी तय

Wed, 06 Nov 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Akhilesh and Poonam unopposed, candidature of 18 teachers decided
गोंडा के एलबीएस पीजी कॉलेज में डॉ. अ​खिलेश पटेल के संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन के ब
गोंडा। शहर के श्रीलाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में डॉ. अखिलेश पटेल और डॉ. पूनम शुक्ला संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत कुल आठ पदों के लिए 18 शिक्षकों की उम्मीदवारी तय हो गई। नौ नवंबर को एलबीएस पीजी कॉलेज परिसर में बाकी पदों पर सामान्य मतदान कराया जाएगा। कॉलेज स्तर से तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित हुए बाराबंकी के रामनगर पीजी कॉलेज के बीएड विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश पटेल और राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज अयोध्या के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. पूनम शुक्ला का शिक्षकों ने फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने बताया कि संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए दोनों शिक्षकों ने दावेदारी पेश की थी। ऐसे में दोनों शिक्षक निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। बाकी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-दो पदों कोे मिलाकर कुल आठ पदों के लिए 18 शिक्षकों की उम्मीदवारी तय की गई।
विज्ञापन

संघ के 18वें अधिवेशन संयोजक प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी शिक्षकों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। वहीं आगामी नौै नवंबर को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से एलबीएस पीजी कॉलेज में सात जिलों के 20 महाविद्यालयों के शिक्षक अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इस दौरान गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर के अनुदानित महाविद्यालयों के 490 शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed