फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dowry harassment case against four people including husband

पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस

Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four people including husband
वजीरगंज (गोंडा)। महादेवा गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाना वजीरगंज में दहेज प्रताड़ना समेत विभन्नि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के महादेवा गांव की रहने वाली निशा पुत्री हंसराज ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका विवाह 11 मई 2018 को उमेश उर्फ मुकेश पुत्र सुरेश निवासी धनेशा छोटका गोंसाई पुरवा थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने तीन लाख रुपयों सहित लाखों रुपयों के गहने, सामान व बाइक दिया था।
विज्ञापन

विवाह के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपए व एक चौपहिया गाड़ी की मांग करने लगे। आरोप है कि उसके पति आत्महत्या का एक झूंठा पत्र छोड़कर बाइक सरयू पुल पर छोड़ कर गायब हो गये। निशा ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर पुलिस तलाश करते उसके पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ वह भी पति की तलाश कर रही थी। इसी बीच उसके पति को बस स्टाप रायबरेली से बरामद किया गया। इसके कुछ दिनो बाद से ससुराल वालों ने उसे खाना देना बंद कर दिया और उसे मारते पीटते रहे। आरोप है कि ससुराल वाले उमेश की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। मांग पूरी न होने पर सारा सामान छीन कर 11 जनवरी 2020 को उसे एक वाहन से गांव के पास छोड़ दिया।

मामले में निशा ने पति उमेश, ससुर सुरेश, सास कल्पना, चचेरे ससुर उद्धव उर्फ रमेश निवासी धनेशा छोटका गोंसाई पुरवा व देशदीपक निवासी तेंदुआ शुकुल पुरवा थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी के खिलाफ प्रताड़ना, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed