{"_id":"61b636a161aa2045160390cd","slug":"double-dose-of-ration-to-six-lakh-card-holders-gonda-news-lko608639137","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख कार्ड धारकों को राशन के डबल डोज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख कार्ड धारकों को राशन के डबल डोज की सौगात
विज्ञापन
गोंडा के बभनजोत के घारीघाट में निशुल्क राशन वितरण योजना का शुभारंभ करते विधायक प्रभात वर्मा।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के छह लाख राशनकार्ड धारकों को राशन का डबल डोज देने वाले अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान दो चरणों में 30 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण के अभियान में बीस दिसंबर तक कार्ड धारकों को राशन के साथ एक किलों चना, एक किलो तेल तथा एक किलो नमक दिया जाएगा। दूसरे चरण 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इतना ही राशन दोबारा दिया जाएगा। मार्च महीने तक कार्ड धारकों को हर माह दुगना राशन का लाभ मिलेगा।
निशुल्क राशन वितरण अभियान की शुरुआत रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र तथा विधायक प्रतीक भूषण ने किया। अभियान के शुभारंभ में नगर क्षेत्र के तीन उचित दर दुुकानों के संबद्ध कार्ड धारकों को राशन के साथ एक किलो चना, एक किलो नमक तथा एक किलों खाद्य तेल वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों मे राशन वितरण किया।
विज्ञापन
मुजेहना के धानेपुर तथा इटियाथोक के श्रीनगर में विधायक विनय कुमार द्विवेदी व पूनम द्विवेदी ने कार्डधारकों को निशुल्क राशन वितरण कर भाजपा के डबल इंजन के सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नबाबगंज विकासखंड के नवाबगंज गिर्द में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम पंचायत विश्नोहरपुर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह, वजीरगंज के खीरीडीह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम बहादुर सिंह, डिडिसिया कला में ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, खमरौनी में जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, रामापुर में विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कार्डधारकों को राशन वितरित किया।
वहीं कटरा बाजार विधानसभा के जयरामजोत, देवापसिया आदि ग्राम पंचायतों में विधायक बावन सिंह, पूरे बहोरी में ब्लाक प्रमुख भवानीभीख शुक्ल ने निशुल्क राशन वितरण योजना का शुभारंभ किया।
गोंडा। विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत धारी घाट खोड़ारे से वितरण का शुभारंभ विधायक प्रभात वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि जब से भाजपा सरकार बनी है जब से पारदर्शी तरीके से अनाज वितरण किया जा रहा है पहले की सरकारों में गरीबों को अनाज न मिलकर सेठ साहूकारों के हाथों में चला जाता था।