{"_id":"5fa81ae88ebc3e9bf52fb2ec","slug":"don-t-sell-unlicensed-firecrackers-take-care-of-covid-protocol-gonda-news-lko549279443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस न करें पटाखों की बिक्री, कोविड का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस न करें पटाखों की बिक्री, कोविड का रखें ध्यान
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, भैया दूज व गोवर्धन पूजा के मद्देनजर थाना प्रांगण परसपुर में शनिवार को एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद गुप्ता व सीओ मुन्ना उपाध्याय की अध्यक्षता में शांति कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने पर बल दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि दीपावली पर्व पर जहां परंपरागत रूप से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां रखी जाती है। वे परमीशन लेकर व कोविड-19 के नियमों का पालन कर के ही रखें। कोई नई परंपरा न कायम करें। दीपावली पर्व पर अस्थायी आतिशबाजी बेंचने के लिये लाइसेंस के लिए आवेदन करें।
लाइसेंस मिलने के बाद ही आतिशबाजी की बिक्री करें। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि त्यौहार प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इसलिये सभी सद्भावना के साथ त्यौहारों को मनाएं। अगर कहीं से किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आतिशबाजी की दुकानें पूर्व की भांति ही निर्धारित खुले स्थान पर ही नियमों का पालन करते हुये लगेंगी। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बैठक में आये हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर वासुदेव सिंह, एसएसआई राम आशीष यादव, प्रमोद मिश्र, विनोद पांडेय, राधेश्याम सोनी, घनश्याम गुप्ता,अकील खां, मुन्ना जायसवाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।