फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Domineering cut the canal

दबंग ने काट दी नहर

Sun, 06 Dec 2015 10:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के नौव्वागांव के पास सरयू नहर की पटरी को जबरन काटकर छोड़ देना इलाके के किसानों को एक बार फिर महंगा पड़ गया है। नहर में अचानक पानी छोड़े जाने व दबंग कृषि फॉर्म के मालिक और नहर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इलाके की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने लगी है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों के सामने गेहूं बुवाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


धानेपुर क्षेत्र के सोहिला झील के पास एक हजार बीघा जमीन पर गैर जनपद के एक दबंग ने अपना कृषि फॉर्म बना रखा है।

इसी की सिंचाई के लिए एक माह पहले उसने नौव्वागांव के पास सरयू नहर की पटरी को काट दिया था। उस समय भी किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन


किसानों के विरोध पर दबंग कृषि संचालक ने पहले तो विभाग से अनुमति लेने की बात कहकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन मामला थाने तक पहुंचता देख उसने कटी पटरी को पाट देने का आश्वासन दिया। इसके बाद बिना पटरी की पटाई कराये वह जेसीबी समेत भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अचानक सरयू नहर में पानी छोड़ दिया गया। पटरी कटी होने से नहर का पानी रातोंरात किसानों के खेतंो में भर गया, जिससे नौव्वागांव, लखनीपुर, अमलोसवा, धर्मेई, बेलहरी, पूरेसबसुख समेत कई गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।


किसान सीताराम, अनोखीलाल, राजकुमार, प्रेमधन, राजाराम आदि का कहना है कि नहर विभाग की लापरवाही से उनकी मटर, चना, मसूर आदि फसल पूरी तरह से तबाह हो गयी है। किसानों ने कृषि फॉर्म संचालक व नहर विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed