{"_id":"6593068766de91eda30403f5","slug":"dogs-were-tearing-at-peacock-young-man-saved-his-life-gonda-news-c-100-1-slko1028-10521-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मोर को नोच रहे थे कुत्ते, युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मोर को नोच रहे थे कुत्ते, युवक ने बचाई जान
Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोचकर घायल कर दिया। बाजार जा रहे एक युवक की नजर पड़ी तो उसने मोर की जान बचा ली।
मन्नीपुरवा निवासी राजा मिश्र ने बताया कि वह रगड़गंज बाजार जा रहे थे। गड़रियनपुरवा के पास कुत्ते मोर को नोच रहे थे। मोर को कुत्तों से बचा कर पशु चिकित्सालय मंगुराबाजार लाया गया।
जहां पर पैरावेट कर्मचंद भारती ने इलाज किया। सूचना पर पहुंची मंगुरा पुलिस ने मोर को अपने कब्जे में ले लिया है। दीवान रोहित मौर्य ने बताया कि परसदा नर्सरी पर मोर को छोड़ दिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी तरबगंज ज्योतिर्मय शुक्ल ने बताया कि मोर को इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।