{"_id":"64f8b97c0d8398be6504a9cf","slug":"doctor-didi-will-give-fitness-tips-gonda-news-c-100-1-gon1003-3853-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तंदुरुस्ती के टिप्स देंगी ''डॉक्टर दीदी''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तंदुरुस्ती के टिप्स देंगी ''डॉक्टर दीदी''
Wed, 06 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के बदायूं, बरेली और रायबरेली समेत 12 जनपदों में प्रस्तावित ''हेलो डॉक्टर दीदी'' पायलट प्रोजेक्ट की बुधवार को गोंडा में कलेक्ट्रेट सभागार से शुरुआत की गई। गर्भवतियों, माताओं व दो से छह साल तक के बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई जागरूकता के लिए मिस्ड कॉल देकर इंटरैक्ट वॉइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद 14 हफ्ते तक कंप्यूटर आधारित (आईवीआरएस) से संबंधित नंबर पर समय-समय पर न सिर्फ जागरूक किया जाएगा बल्कि जच्चा-बच्चा की तंदुरुस्ती के टिप्स भी दिए जाएंगे।
डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में इस प्रोजेक्ट को मनकापुर, करनैलगंज और तरबगंज ब्लॉक को छोड़कर सभी 13 ब्लॉकों में शुरू किया गया है। इससे गर्भवतियों, माताओं व दो से छह साल तक के बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार प्रदेश में 83 प्रतिशत प्रसव संस्थागत हो रहे हैं। मगर 24 फीसदी बच्चों को ही जन्म के एक घंटे में मां का दूध मिल पाता है। जागरूकता के अभाव में कुपोषण के चलते पांच वर्ष से कम उम्र के 40 फीसदी बच्चे ठिंगने, 17 प्रतिशत कमजोर व 32 प्रतिशत कम वजन के होते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 12 जनपदों में प्रस्तावित हेलो डॉक्टर दीदी की शुरूआत सबसे पहले गोंडा में हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, टीचर्स, सखी समेत फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से लाभार्थियों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट मूर्त रूप ले सकेगा।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 07878781003 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके एक मिनट के भीतर कॉल आएगी। इस दौरान पंजीकरण पूरा होगा। इसके बाद 14 सप्ताह तक प्रत्येक हफ्ते कॉल आएगी। इससे कंप्यूटर आधारित आईवीआरएस के जरिए कहानी के रूप में गर्भवतियों, बच्चों व माताओं के परिजन सेहत से संबंधित सलाह पा सकेंगे।