{"_id":"5724f94a4f1c1b744ba91987","slug":"do-work-aimed-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करें
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते महंत आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में मनुष्य को हमेशा लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए, तभी वह अपनी बुलंदियों को हासिल कर सकता है। यह बातें गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने बीवीएस इंटरनेशनल स्कूल ढढ़ौवा मेंहनिया बभनान का लोकार्पण करने के बाद कहीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि महंत आदित्यनाथ व सांसद हरीश द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से लोगों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि नकारात्मक सोच के व्यक्ति कभी आगे नही बढ़ सकते, इसलिए जीवन में हमेशा अच्छी सोच रखनी चाहिए। आत्मजीवन ही व्यक्ति की संतुष्टि है।
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय खोलना एक पुनीत कार्य है। जहां हर वर्ग के लोग शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है।
इससे पहले महंत आदित्यनाथ ने बभनान कस्बे में स्थित महागौरी सिद्ध पीठ मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया। अब इस पुराने मंदिर को एक नया रूप दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गीता शुक्ला, सेवानिवृत्त डीआरएम रानी आशमा सिंह, दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।