फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   do all the work of team spirit

सभी टीम भावना से करें कार्य

Thu, 26 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
अमर उजाला/गोंडा। Updated Thu, 26 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
do all the work of team spirit
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम आशुतोष निरंजन ने अपने कैंप कार्यालय पर अनूठे कार्यक्रम काफी विद कलेक्टर की औपचारिक शुरूआत गुरुवार को कर दी। पहले दिन डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन में सर्वोत्तम कार्य कर जनपद को पहचान दिलाने वाले विकासखंड तरबगंज के खानपुर के ग्राम प्रधान शेषदत्त तिवारी के साथ काफी पी और गांव के विकास एवं अन्य विषयों पर गहन चर्चा की। 
विज्ञापन


काफी की चुस्कियों के साथ डीएम ने प्रधान के साथ आए अन्य सहयोगियों से कहा कि उनके इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम पंक्ति के वर्कर से सीधा संवाद स्थापित कर अधिकारी और कर्मचारी के बीच की संवादहीनता को समाप्त कर विकास की गाड़ी को सरपट दौड़ाना है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधान, बीट कांस्टेबल व लेखपाल को सीख देते हुए कहा कि भले ही वे सब अलग-अलग दिखें, परंतु काम टीम भावना के साथ करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव स्तर पर होने वाले अपराध को रोकना, विकासपरक योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करना, भूमि विवाद, गांवों में रास्ते के विवाद, तालाबों की स्थिति, सड़कों की स्थिति व निर्माण, नाली, अवैध कब्जे, चकमार्ग, विद्यालयों, एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, गांवों की सफाई, आपसी भाईचारा, शरारती तत्वों को चिह्नित करना, अवैध शराब बेचने व बनाने वालों को चिन्हांकित कर कार्यवाही करना, गांवों में हो रही प्रत्येक हलचल को प्रशासन तक पहुंचाना और उन पर समय रहते प्रभावी कार्यवाही करना ही उनका मुख्य मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यक्रमों पर परिचर्चा करने के दौरान ज्ञात हुआ कि खानपुर गांव में सात मजरे हैं, जिसकी आबादी दो हजार है। ग्राम प्रधान ने डीएम को अवगत कराया कि वहां पर नियुक्त रोगजार सेवक कैंसर से पीड़ित है तो उन्होंने तत्काल एसडीएम तरबगंज को निर्देशित किया कि वे स्वयं उसके घर जाकर रोजगार सेवक की आर्थिक स्थिति का आकलन कर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजें।


इस दौरान अन्य विकाय कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान खानपुर शेषदत्त तिवारी, लेखपाल मुकेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव जहरूलनिशा, बीट सिपाही बलबिंदर सिंह व चौकीदार रामभजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed