फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM sent officers to Kotwali, then 17 thousand sacks of fertilizer came out

डीएम ने अफसरों को भेजा कोतवाली तो निकली 17 हजार बोरी खाद

Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM sent officers to Kotwali, then 17 thousand sacks of fertilizer came out
गोंडा। किसानों को समितियों से उर्वरक नहीं मिल पा रही थी। शोर था कि खाद की कमी है, सोमवार को अचानक जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने खाद की उपलब्धता की पड़ताल की तो पता चला कि खाद है।
विज्ञापन

समितियों को भेजी नहीं जा रही है। इससे खफा डीएम ने किसानों से जुड़े दो अधिकारियों को बुलाया और कोतवाली भेज दिया। इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। अचानक 17 हजार बोरी खाद मिल गई और वितरण भी शुुरू हो गया। बाद में दोनों अधिकारियों को कोतवाली से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने में प्रशासन को रात दिन एक करना पड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी बार- बार अन्य अफसरों को हिदायत दे रहे थे कि कोई और समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश होने के बाद किसानों में उर्वरक की मांग बढ़ गई। वहीं समितियों को खाद ही नहीं मिला। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा था। सोमवार को डीएम की इसकी जानकारी हुई तो वह भड़क गए।
उन्होंने पीसीएफ और इफको के अधिकारियों को बुलाकर जानकारी की। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी डीएम को संतुष्ट नहीं कर सके। जिस पर वह खफा हो गए। डीएम ने कहा कि खाद जब है तो किसानों को क्यों नहीं मिल रही है। इसका जवाब देने में हिचकने पर उनका पारा गरम हो गया।

डीएम ने कोतवाल को बुलाकर दोनों अधिकारियों को कोतवाली भिजवा दिया। चेतावनी दिया कि खाद किसानों तक न पहुंची तो एफआईआर होगी। इसके बाद आनन-फानन में 17 हजार बोरी खाद गोदामों से निकली और आवंटन शुरू हो गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को चेतावनी देकर आवंटन की कार्रवाई पूरी कराने के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की लापरवाही से विपरीत स्थिति बनती है और इसके लिए प्रशासन को तनाव लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed