{"_id":"68890f90fa76a2d7b203ee17","slug":"dm-neha-sharma-made-her-mark-with-innovation-gonda-news-c-100-1-slko1026-141612-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने नवाचार से बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने नवाचार से बनाई पहचान
Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा
गोंडा। 12 जून 2023 को जिले का कार्यभार संभालकर डीएम नेहा शर्मा ने 25 माह के कार्यकाल में बदलाव को लेकर कई प्रयास किए। संवाद को प्रशासन की रीढ़ बनाते हुए जनता दर्शन, समाधान दिवस से आगे बढ़कर ग्राम चौपाल, नगर चौपाल और नागरिक संगम जैसे कार्यक्रम शुरू किए। इसके माध्यम से आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के साथ ही जनता दर्शन में एसडीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा।
जून 2023 से वृहद ग्राम चौपाल की शृंखला ने सुदूर गांवों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की। ग्राम चौपाल 3.0 तक पहुंचते-पहुंचते 40 ऐसे गांव चिह्नित किए गए, जहां से आईजीआरएस पोर्टल पर सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। डीएम ने इन गांवाें में जाकर लोगों से संवाद किया और समस्याओं का समाधान कराया।
नगर क्षेत्रों में पहली बार नगर चौपाल और नागरिक संगम जैसे संवाद कार्यक्रमों के जरिए वह खुद वार्डों में पहुंचीं। नाली, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी लोगों की बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पहल सराही गई
अगस्त 2023 में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कराया। इसे सामाजिक सम्मान से जोड़ते हुए बच्चों, युवाओं, संस्थाओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। मोहल्लों की रंगीन दीवारें, स्वच्छता गीत और श्रमदान की परंपरा गोंडा की पहचान बन गई।
प्रोजेक्ट वनटांगिया के तहत दीपोत्सव आयोजित कर उपेक्षित समुदाय को प्रशासन से जोड़ने की पहल की गई।
शक्ति सारथी, शक्ति कैफे और अरगा ब्रांड जैसे प्रयोगों ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में नए रास्ते खोले।