फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dm meeting,mok drill

कारखानों व पेट्रोलियम संस्थानों में हो सुरक्षा की व्यवस्था

Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm meeting,mok drill
फोटो-15-गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व एडीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कारखानों, चीनी मिलों, पेट्रोलियम संस्थानों में सुरक्षा के बेहतर व्यवस्था होगी। आपात स्थिति की तैयारी पूरी हो और जानकारी सभी को हो। बुधवार को बैठक कर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने क्राइसिस ग्रुप का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन, स्वास्थ्य, कृषि आदि विभागों से समन्वय स्थापित रखकर मुक्कमल व्यवस्थाएं हों। गुरुवार को मॉकड्रिल कराने पर सहमति के साथ सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला संकट स्थित समूह /जिला क्राइसिस ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। जिला क्राइसिस ग्रुप के अधिकारी ने इस नई व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की भूमिका, ट्रैफिक पुलिस में पुलिस के कर्तव्यों के बारे में चर्चा, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन करना, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एक चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना, नगर निगम तथा जल निगम के पास उपलब्ध संसाधनों, राहत शिविर बनाए जाने, राहत कार्यों की देखरेख एक कर्मचारी की व्यवस्था आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि गुरुवार को पूर्वाहन 11 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड एलपीजी बॉटलिंग प्लांट बहराइच रोड जानकी नगर निकट मिश्रौलिया पुलिस चौकी के पास एक मॉकड्रिल कार्यक्रम होगा। इस मौके पर एडीएम सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता, एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed