{"_id":"615b38bb8ebc3e623c5873f5","slug":"dj-played-in-durga-puja-then-went-straight-to-jail-gonda-news-lko598633862","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा त्योहार में डीजे बजाया तो सीधे जेल- एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा त्योहार में डीजे बजाया तो सीधे जेल- एएसपी
विज्ञापन
गोंडा। इस बार नवरात्रि या दुर्गापूजा में डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर किसी ने डीजे बजाया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। धानेपुर थाने में आयोजित डीजे संचालकों की बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने यह हिदायत दी है।
नवरात्रि व दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर रोक को लेकर रविवार को धानेपुर थाने में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संबोधित किया।
एएसपी ने बैठक में मौजूद डीजे संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड महामारी की आशंका को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन के तहत दुर्गापूजा का पर्व मनाया जाना है।
विज्ञापन
इस पर्व में डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए इस बार डीजे नहीं बजायेंगे। अगर कहीं डीजे बजा पाया जाता है तो डीजे संचालक व बुकिंग कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। साथ ही डीजे संचालकों को सीधे जेल भेजा जायेगा। उन्होंने डीजे संचालकों को हिदायत दी कि इस पर्व में डीजे की बुकिंग न करें। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत क्षेत्र के तमाम डीजे संचालक मौजूद रहे।