फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District Women's Hospital Sanitized

जिला महिला अस्पताल को सैनिटाइज किया गया

Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital Sanitized
गोंडा के जिला महिला अस्पताल में कोरोना वायरस के चलते वार्डो को सेनेटाइज करवाते सीएमएस एपी मिश्र? - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को महिला अस्पताल में अधीक्षक डॉ. एपी मिश्रा की अगुवाई में पूरी बिल्डिंग और सभी वार्डों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कोरोना के प्रति बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी का जागरूक होना और सावधानी बरतना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गई तो अस्पताल में भी इसके फैलने का डर रहता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है जिससे कि किसी भी प्रकार की चूक से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि रोजाना सफाई कर्मचारियों को अस्पताल के सभी वार्डों को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को डॉ. एपी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के वार्ड में सभी बेड को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भी विशेष सतर्कता
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इस दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि जिला अस्पताल सहित पूरे जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवायें ही जारी हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए विशेष रूप से ये निर्देश शासन की ओर से जारी किये गये हैं। इस लिहाज से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने मरीजों के बारें में भी पहले पूरी जानकारी ले ली जाती है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि यदि किसी में कोविड-19 के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें तुरंत आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी कोरोना टेस्ट लैब की सुविधा
दिल्ली में मरकज से निकले लोगों को मामला सामने आने के बाद देश और प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आ गई। रोजाना बड़ी संख्या में कोविड-19 के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक पूरे प्रदेश में कोरोना की जांच की सीमित सुविधा ही थी लेकिन अब कुल 10 मेडिकल कॉलेजों में जांच की सुविधा है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद जिले में टेस्ट लैब की स्थापना की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को शासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गोंडा के साथ ही मुरादाबाद, बरेली, मिर्जापुर, वाराणसी और अलीगढ़ के मंडल मुख्यालयों पर कोरोना की टेस्टिंग लैंब स्थापित होंगी। इसकी व्यवस्था कोविड केयर फंड के जरिये की जायेगी।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में लैब के स्थापना की जानकारी मिली है। यदि गोंडा में कोरोना के टेस्ट की सुविधा हो जाती है तो आसपास के जिलों को भी सुविधा होगी। इस संबंध में आगे शासन की ओर जो निर्देश मिलेगा उसके मुताबिक कार्य किया जायेगा। -डॉ मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed