{"_id":"1b7cebf32d875fb56ddc31b4c02b1165","slug":"district-panchayat-president-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा, इस बात का फैसला गुरुवार को हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में 11 से तीन बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रतिष्ठित चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने रामवती को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी जगरानी को समाजसेवी डॉ. अनुराग यादव समर्थन कर रहे हैं। तीसरी प्रत्याशी शीला देवी का समर्थन पूर्व विधायक व भाजपा नेता धीरू सिंह तथा श्रावस्ती भाजपा सांसद दद्दन मिश्र कर रहे है।
विज्ञापन
तीनों प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी जीत पक्की करने के सभी हथकंडे अपना रहे है। हर कोई जीत का जादुई आंकड़ा अपने पास होने का भरपूर दावा कर रहा है।
जिले में कुल 40 डीडीसी सदस्य है। सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
अंदरखाने से लोग सदस्यों की बोली भी लगा रहे हैं, लेकिन सामने इस बात को कोई भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। गुरुवार को चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट में भारी गहमागहमी के आसार प्रबल हो गए हैं।
डीएम बलरामपुर प्रीति शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान व मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में दो सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 10 दारोगा तथा 70 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के समय डीडीसी सदस्य को जीत का प्रमाण पत्र तथा फोटोयुक्त परिचय पत्र ले आना अनिवार्य होगा।
जिन सदस्यों के सहायक मतदान करेंगे, उन सहायकों को भी फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। चुनाव के दौरान गड़बड़ी की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान परिसर में अनाधिकृत लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।