फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   district nodal officer becames corona infected

जिले के नोडल अफसर हुए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
district nodal officer becames corona infected
लीड
विज्ञापन

जिले के नोडल अफसर हुए कोरोना पॉजिटिव
- लखनऊ के कोविड अस्पताल भेजा गया
- प्रशासनिक हलके में मची खलबली, कई अफसरों की धड़कन बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो- 6, 7, 8
गोंडा। जिले में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब इसकी चपेट में कई बड़े अफसरों के आने की आशंका बढ़ गई है। जिले में कोविड-19 के तहत चल रही मुहिम की निगरानी के लिए नोडल बनाये गये आईएएस अधिकारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उनके संपर्क में जिले के कई अफसर भी आये थे।
उन्नाव विकास प्राधिकरण के वीसी श्रीकांत मिश्रा को जिले में कोविड का नोडल नामित किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को उन्होंने कई अफसरों से मुलाकात भी की थी। वो लखनऊ में सैंपलिग के बाद गोंडा विजिट पर पहुंचे। रिपोर्ट आने के बाद कोविड प्रोटोकाल के तहत उन्हें लखनऊ भेजा गया, जहां पर उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब जिले में कई अफसरों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन

इनसेट
कमिश्नर और सीएमओ सहित कई अफसर क्वारंटीन
नोडल अफसर श्रीकांत मिश्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई अफसरों की नींद उड़ गई है। उनके सीधे संपर्क में आने वाले कई अफसर क्वारंटीन हो गये हैं। बताया जा रहा है कि कमिश्नर महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम वीर बहादुर यादव और एसीएमओ डॉ. देवराज होम क्वारंटीन हो गये हैं और सर्किट हाउस के कई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----वर्जन--------
नोडल अफसर की सैंपलिंग लखनऊ में ही हुई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वो कोरोना से संक्रमित पाये गये। सर्किट हाउस से उन्हें कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत एंबुलेंस से लखनऊ भेजकर कोविड के लेवल-1 में भर्ती कराया गया है। लखनऊ भेजे जाने के समय वो पूरी तरह से स्वस्थ थे।
- डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
-------------------------------------------------
इनसेट
नहीं सील हुआ पैथालॉजी
शहर के महारानीगंज मोहल्ला निवासी युवक सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड स्थित एक पैथालॉजी पर वो काम करता था। वह रोजाना कई लोगों के संपर्क में आता था। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। न तो उस पैथालॉजी को बंद किया गया है और न ही उस इलाके को सील किया गया।

इनसेट
कोरोना पॉजटिव युवक बांटता रहा संक्रमण
खरगूपुर (गोंडा)। लखनऊ से युवक को वाहन से खरगूपुर तक लाने वाला चालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक सप्ताह भर पूर्व ही करोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसका इलाज लेवल-1 अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय नगर पंचायत के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी एक युवक बीते 19 जून को दिल्ली से लखनऊ आया। लखनऊ से एक वाहन से वह खरगूपुर पहुंचा था। युवक की सैंपलिंग कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित युवक को लेवल वन अस्पताल पंडरी कृपाल में भर्ती किया गया। युवक को लखनऊ से वाहन से लाने वाले चालक को स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग द्वारा होम क्वारंटीन करा दिया गया था। ग्राम देवरिया कला निवासी वाहन चालक द्वारा होम क्वारंटीन न होकर शादी एवं अन्य अवसरों पर वाहन चलाता रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ला ने बताया कि वाहन चालक की सैंपलिंग चार दिन पूर्व कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट सोमवार रात करीब नौ बजे आने पर चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे रात को ही एंबुलेंस के माध्यम से लेवल वन अस्पताल पंडरी में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर होम क्वारंटीन के साथ ही सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed