{"_id":"5fb697248ebc3e9bed14c197","slug":"district-level-competition-will-be-held-in-the-town-hall-on-26-november-gonda-news-lko550717324","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 नवंबर को टाउन हॉल में होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 नवंबर को टाउन हॉल में होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग की बैठक विकास भवन में हुई। जिसमें शासन केे निर्देश लुप्तप्राय हो रही लोक विधाओं को प्रोत्साहित एवं पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को जनपद स्तर पर एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों सहित स्कूली छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। सीडीओ त्रिपाठी ने डीओ पीआरडी को निर्देश दिए कि लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, कत्थक, भरतनाट्यम एवं एक्सटेम्पोर आदि विधाओं में अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया जाय।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य (डायट) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य महाविद्यालयों आदि से समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा कलाकारों एवं प्रतिभाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाय। सीडीओ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आगामी 26 नवंबर को नगर के टाउन हाल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता की तिथि से पूर्व 25 नवंबर की शाम 04 बजे तक जिला युवा कल्याण अधिकारी (विकास भवन कक्ष सं-168) कार्यालय में प्रतिभागी पात्र कलाकार अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने प्रतियोगिता से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागी कलाकारों की आयु 13 से 29 वर्ष के मध्य होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के फिल्मी गीत पूर्णतय: प्रतिबंधित रहेगें व कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं अश्लीलता की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रतिभागी कलाकारों को अपने कार्यक्रम से संबंधित सभी साज-सज्जा, कास्ट्यूमम, वाद्य यंत्र आदि साथ में स्वयं लाना अनिवार्य होगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी, मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।