फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District Collector approves two new paddy purchasing centers

जिलाधिकारी ने दो नए धान क्रय केंद्रों का किया अनुमोदन

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
District Collector approves two new paddy purchasing centers
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद के लिए दो और नए धान क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि गोंडा सदर अंतर्गत इटियाथोक में क्रय एजेंसी पीसीयू का एक क्रय केन्द्र सहकारी संघ लिमिअेड बड़गांव गोंडा एट परसिया बहोरीपुर तथा बभनजोत में सहकारी संघ लिमिटेड हथियागढ़ में पीसीएफ का 01 क्रय केन्द्र का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दो नए क्रय केंद्रों को मिलाकर जनपद में धान क्रय केंद्रों की संख्या 75 हो गई है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अनुमोदित क्रय केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए तौल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने किसानों से अपील की है कि किसान अपना पंजीकरण विभागीय वेबसाइट पर करा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रय केंद्रों पर केवल पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलों के विपणन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विपणन निरीक्षकों के साथ धान क्रय के पूर्व/क्रय अवधि के मध्य पड़ने वाले तहसील दिवस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में आवश्यक पोस्टर बैनर के साथ कैंप लगार व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। उन्होंने बताया कि धान क्रय के 72 घंटे के अन्दर किसानों के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में किया जाएगा। डिप्टी आरएमओ लाल बहादुर गुप्ता ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य योजना के तहत कॉमन धान का मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 1888.00 रुपए प्रति क्विंटल देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed