{"_id":"698231df2b2becfa8403b013","slug":"dispute-between-pradhan-and-headmasters-children-face-food-crisis-gonda-news-c-100-1-gon1003-151514-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रधानों और प्रधानाध्यापकों में विवाद, बच्चों के खाने पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रधानों और प्रधानाध्यापकों में विवाद, बच्चों के खाने पर संकट
Tue, 03 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन परिषदीय विद्यालयों में प्रधानों व प्रधानाध्यापकों के विवाद के कारण बच्चों के खाने पर संकट खड़ा हो गया है। दोनों के हस्ताक्षर के अभाव में मध्यान्ह भोजन योजना के बर्तनों की खरीद नहीं हो पा रही है। ऐसे में यहां पर दोपहर में ताजा भोजन की यह योजना प्रभावित हो रही है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ से हस्तक्षेप की मांग की है।
इटियाथोक के गोसेंद्रपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय और वजीरगंज के पिपरी प्राथमिक विद्यालय में बर्तन की खरीद नहीं हो सकी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते से बर्तन खरीद की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। ऐसे में प्रधान चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। वहीं, पंडरीकृपाल के खम्हरिया हरिवंश प्राथमिक विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक व प्रधान के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान मध्यान्ह भोजन योजना के चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि कई बार विवाद सुलझाने के प्रयास किए गए। मगर कोई समाधान नहीं हो सका है। इससे स्कूल में दोपहर में ताजा भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि बीएसए की ओर से पत्र मिला है। प्रधानों के चेक पर हस्ताक्षर न करने के साथ ही सरकार की योजना प्रभावित होने की बात कही गई है। संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही प्रधानों का पक्ष जाना जाएगा। साथ ही स्कूल में योजना प्रभावित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।