{"_id":"b5b6d59cce0a5b5b87ec9fc39dd1d1f8","slug":"dispose-of-all-complaints-seriously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी शिकायतों को गंभीरता से निपटाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी शिकायतों को गंभीरता से निपटाएं
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं एवं पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में दिया जाए।
यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने मंगलवार को तहसील मनकापुर में आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान दिए।
सीडीओ ने तहसील दिवस से अनुपस्थित चार अधिकारियों परियोजना निदेशक वीरपाल, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी तथा ईओ नगर पंचायत मनकापुर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
तहसील दिवस में तौलमणि सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर वहां के कोटेदार पर आरोप लगाया कि कोटेदार स्वयं मुंबई में रहता है और उसका भाई कोटा चलाता है। कोटेदार द्वारा पांच माह में एक बार राशन दिया जाता है तथा चीनी कभी नहीं दी जाती है।
इस पर सीडीओ ने तहसील दिवस में उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तालागंज ग्रन्ट में भी कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की गई, जिस पर सीडीओ ने डीएसओ से जवाब तलब किया। डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच कराई गई थी और शिकायत सत्य पाई गई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
मछियागांव नानपार में सफाईकर्मी के न आने की शिकायत कई, जिसकी जांच सीडीओ ने एडीओ पंचायत को सौंपी है। ओमेंद्र पांडेय निवासी महमूदपुर छपिया ने सीडीओ का प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उसके द्वारा गांव में विद्युत तारों के जर्जर होने की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी, परंतु जर्जर तार बिना बदले ही शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया।
इस प्रकरण पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके विरुद्ध अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। तहसील दिवस में एसडीएम मनकापुर वीके सिंह, सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा, एसओसी रवींद्र सिंह, डीडीओ यशवंत सिन्हा आदि मौजूद रहे।