फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   discussion on honorarium payment

मानदेय भुगतान पर की चर्चा

Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में मानदेय भुगतान पर चर्चा करते हुए मदरसा शिक्षकों ने सत्यापन कार्य में विभाग का सहयोग करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रहीम सिद्दीकी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बातचीत के दौरान यह पता चला है कि जिले के 288 में से 161 मदरसों के शिक्षकों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


सत्यापन कार्य पूरा होने वाले मदरसों की सूची प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भुगतान के लिए ट्रेजरी भेज दिया है। शेष बचे मदरसों के शिक्षक विभाग का सहयोग करके सत्यापन कार्य समय से पूरा करा लें जिससे मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन


प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि 161 मदरसों के शिक्षकों को प्रक्रिया पूरी हो गई है और मानदेय भुगतान के लिए ट्रेजरी भेजा जा चुका है। बाकी बचे मदरसों के शिक्षकों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष उवैश मोनिस ने कहा कि शिक्षक हित के लिए हमेशा संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में मंडल संरक्षक अबू बकर खां, मंडल अध्यक्ष शमसुल हक खां, जिला उपाध्यक्ष महताब जमील व मोहम्मद इरफान सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed