फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disclosure of breakup of 2.5 lakhs without getting work done

विकास के बजट में ढाई लाख के गोलमाला का खुलासा

Tue, 22 Jun 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of breakup of 2.5 lakhs without getting work done
गोंडा। पंचायत विकास के लिए जारी बजट में गोलमाल थम नहीं रहा है। कटरा बाजार ब्लाक के कोटिया मदारा गांव में प्रधान मोहम्मद आरिफ ने शपथ के बाद निधियों का हिसाब लिया तो भौंचक्के रह गए।
विज्ञापन

एक ही वित्तीय वर्ष में ढाई लाख रुपए का भुगतान एक फर्म को कर दिया गया। जिससे अब खाते में बजट ही नहीं बचा है। बिना काम कराए ही लाखों का भुगतान निकाल लिया गया है। प्रधान मोहम्मद आरिफ ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कोटिया मदारा गांव में पंचायत के गठन के बाद प्रधान ने बैठक करके विकास की कार्य योजना तैयार की। कार्यों को आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने बजट की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी तो सचिव बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत ने मिलकर लाखों रुपए की हेराफेरी की है। ग्राम निधि से एक लाख 36 हजार 281 रुपए व दोबारा एक लाख 23 हजार 302 रुपए का भुगतान कर निकाले गए।

पता किया तो पंचायत के खर्च का ब्यौरा ऑनलाइन साफ्टवेयर में मिला। बजट निकाले जाने की जानकारी होने पर प्रधान ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने सीडीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed