फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disappointment struck, hearts of cricket lovers broken

Gonda News: हाथ लगी निराशा, टूट गया क्रिकेट प्रेमियों का दिल

Sun, 19 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disappointment struck, hearts of cricket lovers broken
गोंडा। क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार से क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया। सभी लीग मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन से लोगों को पूरा भरोसा था कि एक बार फिर वनडे क्रिकेट में भारत विश्वविजेता बनेगा। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की जीत को लेकर आश्वस्त लोगों को करारा झटका लगा। वहीं जश्न मनाने की तैयारियों पर पानी फिर गया। आतिशबाजी की तैयारियां भी धरी रह गईं।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम की सधी शुरुआत ने लोगों का दिल जीत लिया था। रोहित शर्मा की आतिशी पारी ने लोगों का काफी उत्साह बढ़ाया था। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरने से लोगों ने टीवी व मोबाइल बंद कर दिया। हालांकि, बीच में खिलाड़ियों ने पारी संभाली और 240 रनों का स्कोर दिया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने एक समय ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट जल्दी झटक लिए।
विज्ञापन

इसके बाद फिर लोगों को जीत की उम्मीद बंधी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। हर बाल पर नजर गड़ाए जिले के लोग गमजदा हो गए। कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा जा रहा था। एलसीडी व एलईडी का भी इंतजाम किया गया था। गोला-पटाखा छुड़ाने की तैयारी थी, लेकिन सब पर पानी फिर गया। फैंस की आंखों में आंसू और गम दिखाई दिया। कई क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि उन्होंने आतिशबाजी का इंतजाम कर रखा था, लेकिन इस शिकस्त ने सभी को मायूस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स
- हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई मीम्स वायरल कर रहा है तो कोई अन्य तरीके से खिंचाई कर रहा है। लोगों ने रोने वाली एमोजी के साथ पीड़ा व्यक्त की।






जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा प्रसारण
बीस साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का विश्वकप फाइनल मैच देखने के लिए जिले के क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह दिखा। भारत को तीसरी बार विश्वविजेता बनाने को लेकर रविवार सुबह से ही प्रार्थना व दुआओं का दौर शुरू हो गया था। भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन किए गए थे। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। शहर के पटेलनगर निवासी डॉ. मृणाल पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ मां पाटेश्वरी के दर्शन कर जीत की प्रार्थना की थी। आवास विकास के शशांक मिश्र व अखिलेश शुक्ल ने बाबा दुखहरणनाथ में हवन पूजन किया था। हनुमान गढ़ी मंदिर, चंटू बाबा मंदिर आदि स्थानों पर सुंदरकांड का पाठ किया गया था। वहीं दरबारे आलिया मीनाईया के तबरेज आलम, इंद्रापुर के शहंशाह आलम, नूरआलम ने मस्जिद में नमाज पढ़कर भारत के जीत की दुआ मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed