फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dilip and priti first in race

दौड़ में दिलीप और प्रीति प्रथम

Mon, 24 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dilip and priti first in race
रेस लगातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15वीं मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चार जिलों के स्कूली खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बलरामपुर के दिलीप कुमार मौर्य, गोंडा की प्रीति भारती ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष इशरत जमाल, सीओ सिटी नीतेश सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य छोटेलाल यादव ने दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण करके हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारों को भी छोड़ा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक राम सिंह ने अतिथियों को बैज लगाकर तथा कैप पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।  मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर मार्डन इंटर कालेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज व एमपीपी इंटर कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरूआत की। इसमें बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती जनपद के स्कूली खिलाड़ियों ने राष्ट्रगीत, लोकगीत व नृत्य आदि प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, उमाशंकर सिंह व सुरेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय आर्य, राकेश प्रताप सिंह, डॉ. अंजुम मेंहदी, आनंद प्रताप सिंह, राजेंद्र कृष्ण, रमेश चंद्र व दिलीप कुमार सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।


मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन बालक-बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बलरामपुर जनपद के दिलीप कुमार मौर्य ने प्रथम, बहराइच जनपद के सतेंद्र मौर्य ने द्वितीय तथा गोंडा जनपद के दिनेश कुमार शर्मा ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में गोंडा की कुमारी प्रीति भारती को प्रथम, बहराइच जनपद की कुमारी सावन सिंह को द्वितीय तथा गोंडा जनपद की भारती यादव को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed