फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Digital volunteers will be ready in the board to stop crime

अपराध रोकने को मंडल में तैयार होंगे डिजिटल वायलेंटियर्स

Tue, 23 Feb 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Digital volunteers will be ready in the board to stop crime
गोंडा। देवीपाटन मंडल व नेपाल सीमा पर अपराध रोकने के लिए अब तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल वायलेंटियर्स की अलग से फोर्स तैयार होगी जो अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस की मददगार होगी। इसके लिए गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने जिले में समीक्षा कर सभी आई रेंज समेत पुलिस अधीक्षकों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने बताया कि देवीपाटन मंडल के साथ ही परिक्षेत्र के बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद से जुड़ी नेपाल सीमा पर अपराध रोकने के लिए डिजिटल वायलेंटियर्स की अलग से फोर्स तैयार होगी। जो अपराधियों पर अंकुुश लगाने में पुलिस की मदद करेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडल के गोंडा समेत नेपाल सीमा से जुड़े तीनों जनपदों में संभ्रांत लोगों की भी मदद ली जाएगी। अपर पुलिस महानिदेेशक जोन ने बताया कि बीट पुलिसिंग प्रभावी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीट सिपाही और दरोगा अपने-अपने बीट में संभ्रांत लोगों से संपर्क व संवाद करके अपराधियों और उनके अपराध करने के तरीके बारे में पता करेंगे। जिस पर पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले यानि अपराधियों को पकड़ने व उनकी सटीक सूचना एकत्र करने वाले बीट दरोगा व सिपाही को हर माह पुरस्कृ किया जाएगा।
देवीपाटन परिक्षेत्र के 60 थानों में स्वच्छ पुलिस, दक्ष पुलिस का फार्मूूला लागू है। इसके साथ दक्ष पुलिस यानि कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के बारें में विशेष जानकारी रखने के साथ ही उनकी धरपकड़ में भी पुलिस को दक्ष होना होगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सभी थानाध्यक्षों को अपनी टीम को स्वच्छ और दक्ष बनाने के टिप्स देंगे।

चुनावी वर्ष में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया। खासकर नेपाल सीमा से जुड़े परिक्षेत्र के बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद की सीमा पर पुलिस की विशेष नजर होगी। नेपाल सीमा होने वाली गतिविधियों के साथ तस्करी व सीमा पर आवासित लोगों पर भी नजर होगी। सीमा पर अपराध और अपराधियों की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed