फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DIG reviewed the preparations for the festival

पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी ने की त्यौहार के तैयारियों की समीक्षा

Fri, 09 Aug 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
DIG reviewed the preparations for the festival
गोंडा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार व स्वतंत्रता दिवस, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीआईजी कैंप कार्यालय देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा में आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद), श्रावण मास के अंतिम सोमवार व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद गोंडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने आगामी त्यौहारों को लेकर संवेदनशील स्थलों, समस्त ईदगाहों /मस्जिदों में अता होने वाली नमाज, कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था व आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस कर्मियों को दंगा नियत्रंण उपकरण व योजनाबद्ध तरीके के साथ ड्यूटी लगाये जाने हेतु निर्देश दिए। ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार के मद्देनजर थाने स्तर पर जहां शांति समिति की बैठक आयोजित न की गयी हो तत्काल बैठक कर विवादित स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकें। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले मंदिरों, मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था व आने-जाने वाले रास्तों पर सतर्कता बरतनें व पैदल गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गोंडा राज करन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, संबंधित क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed