फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DIG,change,devipatan mandal

डीआईजी का कार्यभार संभालेंगे उपेंद्र

Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DIG,change,devipatan mandal
गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र में डीआईजी प्रभार संभाल रहे सिक्योरिटी शाखा लखनऊ के आईपीएस अधिकारी विनोद कुुमार सिंह शुक्रवार को देवीपाटन परिक्षेत्र से अपने मूल तैनाती वाले सिक्योरिटी शाखा लखनऊ के लिए कार्यमुक्त हो गए। यहां नियुक्त रहे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के अवकाश पर जाने के बाद शासन ने बहराइच व बलरामपुर के नेपाल सीमा से जुड़े होने से संवेदनशीलता के मद्देनजर विनोद कुमार सिंह को देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी का प्रभार सौंपा था।
विज्ञापन

इससे पूर्व देवीपाटन परिक्षेत्र में आईपीएस अधिकारी उपेंद्र अग्रवाल की डीआईजी के पद पर नियुक्त थे। वह एक माह पहले अवकाश पर चले गए थे। आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यहां मूल तैनाती वाले आईपीएस अधिकारी डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल शनिवार को वापसी कर रहे हैं। शासन के आदेश पर शुक्रवार को वह अपने मूल तैनाती वाले सिक्योरिटी शाखा लखनऊ के लिए कार्यमुक्त हो गए। शनिवार को उपेंद्र अग्रवाल देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed