फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diesel engines came off the track in the shed, two Railwaymen suspended

डीजलशेड में ट्रैक से उतरे इंजन, दो रेलकर्मी सस्पेंड

Tue, 22 Mar 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 22 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Diesel engines came off the track in the shed, two Railwaymen suspended
पटरी से उतरा पहिया - फोटो : अमर उजाला
रेलवे डीजलशेड में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक लोको संख्या 16205 संटिंग करते समय दूसरे लोकोे 16521 को टक्कर मार दी जिसमें दोनाें लोको इंजन शेड के पिट ट्रैक से उतर गए। साथ ही पिट ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


घटना से डीजल शेड में जनरल वर्क घटों प्रभावित रहा। उक्त घटना से डीजलशेड में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया क्योंकि  डीजल शेड के पिट लाइन में ये पहली घटना है। सीनियर डीएमई डीके खरे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शंटिंग करने वाले लोको पायलट व प्वॉइंट्स मैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके घटना के कारण की तीन सदस्यीय जांच बैठा दी।
विज्ञापन


रेलवे डीजल शेड में पहली बार शेड के अंदर पिट ट्रैक पर दो इंजन ट्रैक से उतर जाना एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है क्योंकि अगर इसी तरह घटना होगी तो ट्रेनों का चलना मुश्किल हो जाएगा। डीजल शेड में ही लोको इंजनों की मरम्मत होती है और जब फिट हो जाती है उसे शेड से निकालकर किसी न किसी ट्रेन में लगाकर संचालन किया जाता है। मंगलवार की सुबह पिट संख्या तीन के ट्रैक पर दो इंजन उतरने की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन रेलवे प्रशासन ने दुघर्टना सहायतायान ट्रेन को शेड के अंदर लाकर ट्रैक से उतरे इंजनों को ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक लोको को ट्रैक पर नहीं लाया जा सका। घटना से रोजाना वर्क प्रभावित है।


घटना को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीएमई डीके खरे ने लोको पायलट राधेश्याम व प्वॉइंट्स मैन अनिरुद्ध सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और घटना की जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed