फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dhourahra school Created to recognize the US

धौरहरा के प्राइमरी स्कूल ने अमेरिका तक बनाई पहचान

Wed, 25 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 25 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhourahra school Created to recognize the US
वर्ल्ड एनीमल केयर यूनिट अमेरिका की टीम ने स्कूल की गतिविधियों की ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
जिले से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में ख्याति अर्जित कर चुका प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की गतिविधियों की धमक अमेरिका तक पहुंच गई। तभी तो बुधवार को वर्ल्ड एनीमल केयर यूनिट साउथ केरोलीना अमेरिका से आए क्रिस हेगन यूनिट हेड व उनकी टीम ने विद्यालय के बच्चों व शिक्षक से मिलकर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में पर्यावरण व टर्टल सरवाइवल एलाइंस जैसे चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


जिले के विकास खंड करनैलगंज का प्राथमिक विद्यालय धौरहरा विश्व के नक्शे में अपनी पहचान बना चुका है। संसाधनों के अभाव में नन्हे-मुन्ने बच्चों को परिषदीय प्राइमरी स्कूल में कान्वेंट स्कूल जैसा माहौल देने एवं जीव-जंतुओं तथा प्रत्येक दिन कोई न कोई विशेष दिवस की शिक्षा बच्चों को देने के लिए जिले में अव्वल रहे प्राथमिक विद्यालय को बुधवार को एक और नया मुकाम मिला। वर्ल्ड एनीमल केयर यूनिट अमेरिका के हेड की टीम ने विद्यालय की गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा बच्चों व ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन


स्कूल की गतिविधियों को देखते हुए उन्होंने धौरहरा प्राथमिक विद्यालय को जिले का रिसोर्स सेंटर बनाने की बात कही। अमेरिका में साउथ केरोलीना में संचालित वर्ल्ड एनीमल केयर यूनिट के हेड आफ  डिपार्टमेंट क्रिस हेगन अपने एक सप्ताह भारतीय दौरे के दौरान करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ भास्कर दीक्षित कोआर्डीनेटर तराई भारत टीएसए अरुणिमा सिंह जंतु विज्ञानी लखनऊ महेन्द्र प्रताप सिंह प्रोजेक्ट सहायक भी थे। स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का गहन अवलोकन करते हुए ग्रामीणों व बच्चों से जानकारी प्राप्त की।


इस अवसर पर बातचीत के दौरान क्रिस हेगन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसे देश के ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा स्कूल एक मिशाल हैं। उन्होंने अन्य स्कूलों में भी पर्यावरण व जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। टीएसए के भास्कर दीक्षित ने कहा कि यह स्कूल पर्यावरण व जीव संरक्षण के प्रति छात्रों व ग्रामीणों को जागरूक करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed