फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dhorahra primary school brighten on Google maps

गूगल के नक्शे पर चमका धौरहरा का प्राइमरी स्कूल

Sun, 05 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 05 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
dhorahra primary school brighten on Google maps
प्राइमरी स्कूल धौरहरा - फोटो : अमर उजाला
सरकारी स्कूलों के दोयम दर्जे की छवि को तोड़ते हुए जिले के धौरहरा प्राइमरी स्कूल ने दुनिया के सामने यह मिसाल कायम की है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा सकती है। कई पुरस्कार व सम्मान अपनी झोली में डालने वाला गोंडा का परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धौरहरा अब गूगल के वर्ल्ड मैप पर सितारा बनकर चमकने लगा है। यह सब कुछ आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह की शिक्षा व समाज के प्रति समर्पण से संभव हुआ है। 
विज्ञापन


धौरहरा प्राइमरी स्कूल का कुछ दिन पहले अमेरिका के विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया था और अब संयुक्त राष्ट्र संगठन के पर्यावरण समुदाय में इस स्कूल को शामिल कर लिया गया है। यह प्रदेश का इकलौता विद्यालय है जो विश्व समुदाय में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जल संचयन, जीव-जंतु संरक्षण, पर्यावरण सुधार एवं संरक्षण, पौधरोपण, सामाजिक कर्तव्यों का बोध कराना, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति इंगित करना, देश के महापुरुषों की गाथा को बच्चों को कंठस्थ कराना, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत करना, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवसों के आयोजन सहित तमाम आयाम गोंडा के करनैलगंज ब्लॉक के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज तीन साल पहले ही शिक्षक बने रविप्रताप सिंह ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धौरहरा को कॉन्वेंट स्कूल के स्तर पर ला खड़ा किया है। सरकार के सीमित संसाधन होने के बावजूद के बच्चे टाई, बेल्ट व आईकार्ड से लैस हैं। रवि प्रताप सिंह बच्चों को पढ़ाने में इतने तल्लीन हुए कि न कोई अवकाश, न गर्मियों की छुट्टी बस पढ़ाई व आयोजन ही उनके मुख्य कार्य बन गए। 

धौरहरा स्कूल के खाते में दर्ज उपलब्धियां
- जनपद के प्रथम स्कूल के रूप में चयनित, सरकार ने 1.20 लाख रुपये से पुरस्कृत किया।
- एनसीईआरटी के तत्वावधान में नई दिल्ली में नेशनल मीट ऑन कम्युनिटी इन्वाल्वमेंट एंड मोबलाइजेशन इन एजूकेशन में सहभागिता।
- विश्व गौरैया संरक्षण सूची में स्थान।
- पृथ्वी दिवस पर वाशिंगटन से प्रमाण पत्र।
- जैव विविधता दिवस पर कोरिया में आयोजित विश्व सम्मेलन में गूगल मैप पर स्कूल को स्थान।
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा बधाई पत्र।
- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रवि प्रताप आदर्श शिक्षक घोषित।
- डायट एलयूमनाई डे पर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान।
- गौरैया संरक्षण में प्रदेश में धौरहरा स्कूल का एक मात्र पोस्टर शामिल।
- राष्ट्रीय कैंप व मेले में देश में धौरहरा स्कूल को दूसरा स्थान।
- पर्यावरण एवं जल संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र।
- प्रदेश के शैक्षिक कैलेंडर में धौरहरा स्कूल की गतिविधियां शामिल।
- अब यूएनओ के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम समूह में धौरहरा स्कूल शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed