फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DGME team will come to the medical college today

Gonda News: आज मेडिकल कॉलेज आएगी डीजीएमई की टीम

Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
DGME team will come to the medical college today
गोंडा। मेडिकल काॅलेज के आर्थो वार्ड में चूहों की उछलकूद मामले को लेकर रविवार को डीजीएमई की पांच सदस्यीय टीम निरीक्षण करेगी। टीम के निरीक्षण को लेकर शनिवार को पूरे दिन मेडिकल कॉलेज में तैयारी की जाती रही।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में चूहों की उछलकूद का वीडियो वायरल हुआ था। चूहे ऑक्सीजन पाइपलाइन से लेकर मरीज के बेड तक पर दौड़ रहे थे। विपक्षी दलों ने वीडियो शेयर करते हुए व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाए थे। मामला शासन तक पहुंच गया। अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थो वार्ड के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब रविवार को डीजीएमई की पांच सदस्यीय टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आ रही है। टीम वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था, ओपीडी, मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की टोह लेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि डीजीएमई टीम के आने की सूचना मिली है। इसके लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से नई बिल्डिंग में चलेगी ओपीडी
आर्थो वार्ड में चूहों का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल्द से जल्द ओपीडी की सेवाएं नई बिल्डिंग में संचालित कराने का निर्देश दिया है। शनिवार को पूरे दिन अधिकारी व कर्मचारी ओपीडी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कराने में जुटे रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि सोमवार से लगभग सभी ओपीडी नए भवन में संचालित होंगी। एक मरीज-एक तीमारदार की व्यवस्था लागू

मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए एक मरीज-एक तीमारदार की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य तीमारदारों के मिलने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मरीजों से मिलने का समय तीन शिफ्ट में है। सुबह सात से आठ बजे, दोपहर में एक से दो बजे व शाम को चार से छह बजे तक लोग बीमार मरीजों से मिल पाएंगे। बाकी समय प्रत्येक मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार ही वार्ड में रहेगा। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। गंदगी करने, तंबाकू व गुटखा खाते मिले लोगों से सुरक्षाकर्मी 500 रुपये जुर्माना वसूलेंगे। इसकी रसीद भी लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed