{"_id":"5711209d4f1c1b59124a6aba","slug":"devotees-worship-the-mother-siddhidatri","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना
अमर उजाला/गोंडा।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में जुटे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के नवें व अंतिम दिन श्रद्धालु भोर से ही मां सिद्धिदात्री की आराधना में लगे रहे। कोई मां का पूजन-अर्चन कर उन्हें मनाने में लगा रहा तो कोई मां के स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने में जुटा रहा।
नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर व शिवालयों पर महिलाओं ने मां की आराधना के साथ हवन कुंड में आहूतियां डालीं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सिद्धिदात्री मां महिमा, गरिमा, शिवत्व समेत सिद्धि शक्तियों की दाता हैं।
सिद्धिदात्री मां की आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चैत्र नवमी पर शहर के खैराभवानी, काली भवानी मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर, बेल्लही माता मंदिर जानकीनगर, मां माता मंदिर साहबगंज, नूरामल मंदिर, पटमेश्वरी माता मंदिर मेहनौन, उत्तरी भवानी मंदिर उमरीबेगमगंज, बानगढ़ मंदिर मनकापुर, कालीमाता मंदिर खरगूपुर, दुर्गा मंदिर आवास विकास में भोर से महिलाओं, युवतियोें व श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां की भक्ति व आराधना करने के साथ मां के चरणों में नारियल, चुनरी व फूल मालायें चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के मंदिर परिसर में बने हवनकुंड में तिल, चावल व जौ समेत हवन सामग्रियों से अग्नि में आहूतियां डालीं।
श्रद्धालुओं ने हवन के बाद मां के रूप समान कन्याओं व लंगरों के रूप में छोटे बच्चों को हलवा, पूड़ी व चना, केला खिलाया और कन्याओं को दान भेंट कर कन्या रूपी मां कोे विदाई दी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने चैत नवरात्र के व्रत को प्रसाद खाकर तोड़ा।
मां भगवती मंदिर पंजाबी सभा में महिलाओं ने नवमी पर एक साथ 101 कन्याओं को खिलाया और श्रद्धालुओं ने दक्षिणा, फल, कपड़े व बर्तन देकर मां स्वरूप कन्याओं को विदाई दी।