{"_id":"570fdca94f1c1b663b4a6b9a","slug":"devotees-worship-mother-gauri-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की मां गौरी की उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की मां गौरी की उपासना
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतीय नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां गौरी की उपासना की। गुरुवार की भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। कई स्थानों पर जागरण का भी आयोजन किया गया।
वासंतीय नवरात्र के आठवें दिन आदि शक्ति मां जगदंबा के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की गई।
दूध के समान सफेद वर्ण वाली मां गौरी की उपासना के लिए नगर के खैरा भवानी, काली भवानी मंदिर, मंशा देवी, बेल्लही माता मंदिर, उमरी बेगमगंज स्थित बाराही देवी मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, परसपुर के गूंगी माई थान, मेहनौन स्थित पटमेश्वरी देवी, मुजेहना स्थित मुंगरौल देवी, श्रीनगर स्थित तिलकी माई थान, टिकरी स्थित वन शक्ति माई थान सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ।
श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन व मां की आरती उतारकर रिझाने के लिए मिन्नतें कीं। अष्टमी के दिन कई देवी मंदिरों व पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
मेहनौन स्थित पटमेश्वरी देवी मंदिर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय की अगुवाई में आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा नगर के काली भवानी मंदिर पर जागरण का भी आयोजन किया गया।