फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees were thrilled to witness the enactment of the burning of Lanka

Gonda News: लंका दहन की लीला देख रोमांचित हुए श्रद्धालु

Thu, 15 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees were thrilled to witness the enactment of the burning of Lanka
करनैलगंज, खरगूपुर व इटियाथोक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
करनैलगंज। नगर के ऐतिहासिक मैदान में बुधवार शाम आयोजित रामलीला में सुग्रीव राज्याभिषेक, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का सजीव मंचन हुआ। हनुमान जी द्वारा लंका में आग लगाने का दृश्य देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

लीला में राज्याभिषेक के बाद वानर सेना को माता सीता की खोज में भेजा गया। श्रीराम ने हनुमान जी को अंगूठी देकर लंका रवाना किया। समुद्र लांघकर लंका पहुंचे हनुमान जी ने अशोक वाटिका में सीता जी को मुद्रिका देकर धैर्य बंधाया। वाटिका उजाड़ने पर रावण ने अक्षय कुमार को भेजा। हनुमान जी ने युद्ध में उनका वध कर दिया। मेघनाद ने उन्हें नागपाश में बांधकर रावण के सामने पेश किया। रावण के आदेश पर पूंछ में आग लगाए जाने के बाद हनुमान जी ने पूरी लंका जला दी। लीला का संचालन पंडित रामचरित्र महाराज ने किया।
विज्ञापन

संतोष अध्यक्ष व रोहित बने महामंत्री
करनैलगंज। सकरौरा स्थित श्री धनुष यज्ञ महोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। रामधन निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में संतोष कुमार पांडेय को अध्यक्ष और रोहित जायसवाल को महामंत्री चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुर दर्शन का सजीव मंचन
खरगूपुर। चौक में आयोजित रामलीला में बुधवार को कलाकारों ने ताड़का वध और जनकपुर दर्शन का सजीव मंचन किया। जन्म के बाद श्रीराम के नामकरण और चूड़ाकर्म संस्कार का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम द्वारा ताड़का का वध कर मुनियों को भयमुक्त करने की लीला दिखाई गई। राम-लक्ष्मण के जनकपुर दर्शन प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। (संवाद)
शिव धनुष टूटते ही गूंजे जयकारे
इटियाथोक। करुआपारा के राम जानकी मंदिर में आयोजित रामलीला में बुधवार रात धनुष यज्ञ का भव्य मंचन हुआ। जनकपुर में शिव धनुष के टूटते ही परिसर जयकारे से गूंज उठा। लक्ष्मण-परशुराम संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया। काशी ओझा, राजमणि पांडेय, धनलाल मिश्र आदि उपस्थित रहे। (संवाद)

राम वनवास की लीला देख नम हुईं आंखें
इटियाथोक। कोटरा माता मंदिर में आयोजित रामलीला में राम वनवास प्रसंग का मंचन हुआ। राजतिलक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। पिता के वचन की रक्षा के लिए राम के वनवास स्वीकारने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। (संवाद)

करनैलगंज, खरगूपुर व इटियाथोक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

करनैलगंज, खरगूपुर व इटियाथोक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

करनैलगंज, खरगूपुर व इटियाथोक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

करनैलगंज, खरगूपुर व इटियाथोक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed