फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees thronged in large numbers on Guru Purnima and sought blessings from their gurus

Gonda News: गुरु पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

Wed, 29 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged in large numbers on Guru Purnima and sought blessings from their gurus
गोंडा। जिले भर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने यज्ञ किया। गुरुदीक्षा कराया गया। यहां चल रहे गायत्री महायज्ञ व देवी भागवत कथा का भी समापन हो गया। जिला समन्वयक ठाकुर प्रसाद तिवारी, रामतेज मिश्र, प्रकाश नारायन शुक्ला, जवाहरलाल मिश्र, ओंकार नाथ पाठक, शशि मिश्रा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, चेलाराम चौरसिया, विनोद शर्मा, संदीप उपस्थित रहे। रेरुवा स्थित सिद्धवीर बाबा स्थान पर मेले का आयोजन किया गया। मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य विनोद अवस्थी ने कहा गुरु ही अज्ञान से ज्ञान और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला सच्चा मार्गदर्शक होता है। आचार्या रेनू श्रीवास्तव, हिमांशु वर्मा, देव प्रकाश, सुभाष मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार सद्गुरु सदन झालीधाम आश्रम सहित पूरे क्षेत्र में श्रद्धाभाव से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। महंत नरसिंह दास ने शिष्यों को दीक्षा दी। पसका संवाद के अनुसार सरयू नदी के त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मौनीदास बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। गिरीश शुक्ल ने बताया कि बाबा की प्रतिमा का पूजन कर नए वस्त्र अर्पित किए गए। उधर श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में श्री गुरु ग्रंथ हीरा प्रकाश के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। संचालिका शशि बहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन व अनुष्ठान के बाद भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार, सनातन धर्म परिषद व श्रीतुलसी जन्मभूमि न्यास के तत्वावधान में बुधवार को राजापुर सूकरखेत में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। न्यास अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र,राकेश मौर्य, कन्हैया लाल पांडेय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर में सम्मान समारोह हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने पुजारी कौशल दास, राम मनोहर तिवारी, राम सुंदर पांडेय, उदयभान और रवींद्र दूबे को सम्मानित किया। राकेश रस्तोगी, राजू गुप्ता, सिद्धांत शुक्ल उर्फ अंशू, विपिन सिंह, संतोष रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

मसकनवा संवाद के अनुसार छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन हुए। हरिभक्तों ने नारायण सरोवर में स्नान कर भगवान घनश्याम व आचार्य कौशलेंद्र की आरती उतारी। महंत देव स्वामी ने बताया कि गुरु जीवन में ज्ञान और सही मार्ग दिखाते हैं। जगत प्रकाश स्वामी, विष्णु स्वामी, सागर भगत, अरविंद, मधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed