फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in the parikrama and fair

परिक्रमा व मेले में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 23 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the parikrama and fair
गोंडा के झालीधाम आश्रम में अक्षय नवमी पर परिक्रमा करते साधु-संत व श्रद्घालु। - फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर मनोरम झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में सोमवार को प्रात: दस बजे परिक्रमा का शुरुआत हुआ। इस दौरान स्थानीय नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

आश्रम में महंत नरसिंह दास महाराज ने लोगों को प्रवचन का रसपान कराया। वहीं स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किया। परिक्रमा कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व भोलेनाथ की झांकी निकाली गयी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पांच किलोमीटर दूरी की परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का उद्घोष करते रहे। मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर खासकर महिलाओं व बच्चों ने अपनी-अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही। मेले व परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक धर्मराज, अमर सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, शशांक यादव, सोमपाल मौर्य सहित महिला-पुरुष आरक्षी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, पंडित राकेश तिवारी, धर्मेंद मिश्र, राजेश दुबे, संजीव गुप्ता, रिंकू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के उपरांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed