फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in the fair after bathing and donating on Kartik Purnima

Gonda News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान व दान के बाद मेले में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 15 Nov 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the fair after bathing and donating on Kartik Purnima
गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी व सरोवरों में डुबकी लगाने के बाद दान-पुण्य किया। इसके बाद घाटों पर लगे मेले का लुत्फ उठाया। जलेबी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। महिलाओं व बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी भी की। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर गोताखोर व मेला स्थल पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार शुक्रवार को सरयू नदी के कटरा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भोर करीब चार बजे से शुरू हुआ स्नान, दान व पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सरयू तट के कटरा घाट, कटरा शहबाजपुर घाट, सकरौरा घाट, कचनापुर घाट, यमदुतिया घाट, कुट्टी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर मेले का आनंद उठाया। पौराणिक स्थल सकरौरा व कटरा शहबाजपुर घाट पर दोपहर बाद मेले का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी। रात तक मेले में रौनक रही। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह, कोतवाल श्रीधर पाठक निगरानी करते रहे।
विज्ञापन



इटियाथोक क्षेत्र में मनोरमा नदी के उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यहां दो लाख से अधिक भक्तों ने स्नान के बाद उद्वालक मुनि के मंदिर में पूजन किया। मनकापुर में मनोरमा नदी और बेलसर में टेढ़ी नदी के गोड़वाघाट पर मेला लगा। इसमें महिलाओं ने शृंगार सामग्री की खरीद की। बच्चों ने मेले में सर्कस आदि देखकर मस्ती की तो बुजुर्गों ने प्रसाद में मिठाई, लाई, चूरा, गट्टा व बरसोला सहित कृषि उपकरणों की खरीदारी की। जलेबी की दुकानों पर खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




परसपुर संवाद के अनुसार भौरीगंज के सरयू नदी, जंबू तीर्थ, पसका स्थित त्रिमुहानी घाट व बरूहा आदि घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। सरयू मैया के जयकारे लगाते हुए आस्था की डुबकी लगाई। घाटों व मंदिरों पर दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले में खानपान के सामान के साथ गृहोपयोगी सामानों की भी खरीदारी की।
मोतीगंज संवाद के अनुसार राजगढ़ स्थित पोखरा में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बगल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, माता दुर्गा मंदिर भोलेनाथ मंदिर में दर्शन किया। गट्टा की खूब बिक्री हुई। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। धानेपुर संवाद के अनुसार कोतवाली देहात के सोनबरसा पोखरे पर स्थित प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें लोगों की भीड़ रही।



मसकनवा संवाद के अनुसार स्वामीनारायण मंदिर छपिया में मेले का आयोजन किया गया। प्रातः साढ़े चार बजे से हरिभक्तों के साथ स्थानीय लोगों ने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान किया। भगवान घनश्याम महाराज का महाअभिषेक व भव्य शृंगार किया गया। मंगला आरती की गई। शृंगार आरती के बाद मेले का शुभारंभ हुआ। महंत देव स्वामी, गुरु जगतप्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी, स्वामी नारायण मंदिर नाथद्वारा राजस्थान के महंत वासुदेव स्वामी, अनिरुद्ध स्वामी, हरिदर्शन स्वामी, सागर भगत आदि ने भगवान की पूजा-अर्चना की। राजस्थान के नाथद्वारा से आए स्वामी नारायण मंदिर के महंत शास्त्री वासुदेव स्वामी ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ भगवान घनश्याम महाराज की माता भक्ति माता का 283वां जन्मदिन है। स्वामी नारायण संप्रदाय के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। मेले में क्षेत्राधिकारी मनकापुर आरके सिंह, एसओ छपिया कृष्णगोपाल राय सहित अन्य तैनात रहे।




पसका संवाद के मुताबिक, परसपुर कस्बा के परसपुर-धर्मनगर मार्ग पर बेलई स्थित श्री अद्वैत स्वरूप युक्तामुखी संन्यास आश्रम पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हवन किया गया। आश्रम की संचालक शशि बहन ने बताया कि गुरुवंदन पूजन, सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं, विष्णु सहस्रनाम पाठ की पूर्णाहुति, भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अक्सर पर रजनी दीदी, निर्मला, ममता, शांती, प्रदीप, हरीश, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed