{"_id":"67aa4022ea7bddb29500ae3a","slug":"devotees-from-odisha-and-madhya-pradesh-stuck-in-route-diversion-gonda-news-c-100-1-slko1028-132433-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रूट डायवर्जन में फंस गए ओडिशा और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रूट डायवर्जन में फंस गए ओडिशा और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु
Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के उमड़ने से अयोध्या में भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते गोंडा की सीमा पर चौपहिया वाहनों को रोका जा रहा है। इससे ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।
ओडिशा से महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए मायाधर, करन सिंह, झाला, संजीत भाई, हुरसीकेस जेना तथा राजेश जेना ने बताया कि वह सात लोगों के साथ चार दिन पहले प्रयागराज के लिए निकले थे। रूट डायवर्जन से लखनऊ होते हुए वह सभी लोग अयोध्या पहुंच गए हैं। शायद भगवान की यही इच्छा थी कि पहले उनके ही दर्शन करें। अब सभी लोग रामजन्म भूमि के दर्शन करने के बाद प्रयागराज के लिए निकलेंगे।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से आए कमल सिंह ने बताया कि वह अपने माता-पिता तथा भाई के साथ अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रयागराज में स्नान करने के लिए जाएंगे। कहा कि अयोध्या में बढ़ती भीड़ की वजह से उन्हें गोंडा में रोक दिया गया है लेकिन, उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या के पुराने सरयू पुल से पहले दो स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। पार्किंग स्थल से श्रद्धालु ई-रिक्शा से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल टीम के साथ व्यवस्था में जुटे हैं।
एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार तथा सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए बैरियर तथा डायवर्जन का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा, यह व्यवस्था अयोध्या में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए की गई है।