{"_id":"57449bf34f1c1bb51569214d","slug":"devotees-descended-in-hanuman-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूजा करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को जिले भर में पहला बड़ा मंगल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट गई।
भक्तों ने भोर पहर से लेकर देर रात तक बजरंगबली की पूजा-अर्चना करके परिवार के लिए मंगलकामना की। बजरंगबली के भक्तों के लिए व्यापारियों व समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह प्रसाद, शरबत एवं शीतल जल का प्रबंध किया गया।
बताते चलें कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
बजरंगबली की कृपा से भक्तों के सारे संकट दूर होते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों में बुद्धि, विद्या और बल की वृद्धि होती है। इसी मान्यता के अनुसार पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली की पूजा के लिए हनुमान मंदिरों में भोर से ही भक्तों का तांता लग गया।
वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी गंगा बाबा ने हनुमान जी का शृंगार व पूजा-अर्चना करके भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
इसी तरह रानी तालाब मंदिर में पूरे दिन मंगलगान एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां भी दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। झारखंडी मंदिर में भी भक्तों ने बजरंगबाण, हनुमान स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा, मथुरा बाजार, गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग, शिवपुरा, हरैया, मणिपुर, महराजगंज तराई, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, श्रीदत्तगंज, महदेईया, गौरा चौराहा एवं सादुल्लाहनगर आदि स्थानों पर भी हनुमान मंदिरों में भोर से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही।
पहले बड़े मंगल पर भक्तों के लिए नगर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। साईं मंदिर के सामने पूड़ी-सब्जी, रानी तालाब पर हलुवा-चना, चौक बाजार में शरबत, अचलापुर में हलुवा-पूड़ी एवं भगवतीगंज चौराहे व उतरौला रोड पर लड्डू के प्रसाद के साथ-साथ कई जगह शीतल जल की भी व्यवस्था की गई। इसके अलावा राप्ती गैस एजेंसी द्वारा आनंद बाग में प्रसाद वितरण किया गया।