फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   devotees descended in Hanuman temple

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 14 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
devotees descended in Hanuman temple
प्रसाद बांटते भक्त - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमान चालीसा पाठ व बजरंगबली के जयकारों से मंदिर ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार के लिए बल, बुद्धि व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगल होने के कारण जिलेभर में प्रसाद वितरण एवं भंडारे की धूम रही। 
विज्ञापन



रानी तालाब मंदिर में भोर से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने बजरंगबली की पूजा कर परिवार व समाज के कल्याण की मंगलकामना की। झारखंडी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी। यहां पूरे दिन सुंदरकांड पाठ व मंगलगान चलता रहा।
विज्ञापन


वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया। पुजारी गंगा बाबा ने बजरंगबली का भव्य शृंगार कर महाआरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। दीवानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में न्यायिक अधिकारियों तथा वकीलों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ व आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी नरायन मंदिर, भगवतीगंज गौशाला स्थित हनुमान मंदिर, तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, उतरौला के हनुमान मंदिर के अतिरिक्त गैसड़ी, पचपेड़वा, ललिया, मथुरा, हरैया, हरिहरगंज, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, महदेया, सादुल्लाहगनर, गैड़ास बुजुर्ग व जरवा स्थित हनुमान मंदिरों में भी भक्तों ने विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा कर लड्डुओं का भोग लगाया।

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जिलेभर में प्रसाद वितरण व भंडारे की धूम रही। एसपी आवास के सामने समाजसेवी सुरेश श्रीवास्तव एवं कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव ने भक्तों को पूड़ी-सब्जी एवं हलुआ का प्रसाद बांटा।

चौक रोड पर बालाजी ट्रेडर्स के सोनू, मोनू व हेमू द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर पर अमित गुप्ता, अतुल, उमंग बंसल आदि ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा। रानी तालाब मंदिर पर अजय कृष्ण पांडेय द्वारा हलुआ-पूड़ी व अजीत प्रताप सिंह द्वारा लड्डू का प्रसाद बांटा गया।

भगवतीगंज चौराहे पर सभासद संजय मिश्र, दीपक मिश्र, प्रमोद कमलापुरी, विक्की, हेमंत आदि ने प्रसाद वितरण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला बार एसोसिएशन ने भक्तों को हनुमान चालीसा पुस्तक व प्रसाद वितरित किया।

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक स्वरूप पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष शाबान अली ने चौक रोड पर प्रसाद का वितरण किया। उतरौला में एचडीएफसी बैंक के सामने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह एवं भाजपा नेता वैभव सिंह ने भक्तों को पूड़ी-सब्जी व हलुआ प्रसाद का वितरण किया।

तुलसीपुर नई बाजार में व्यापार मंडल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सैकड़ों स्थानों पर भी स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बौद्ध ज्ञान विद्यापीठ के तत्वावधान में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पिंकू, शिव प्रताप सिंह, बालेंद्र सिंह, विजय, शिवकुमार सिंह द्वारा सिसई घाट पर भंडारे का आयोजन किया गया। 


ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के सभी मंदिरों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर सुबह-शाम सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। कुछ मंदिरों के सामने श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी का टैंकर भी उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed